वो भी एक दौर था
यह भी एक दौर है
उस दौर में
उड़ान जसी सेरिअल्स थे
कितनी लड्कियौं
ने प्रेणना ली
मुक्त आकाश में उड़ने की
नयी ऊचईया छूने की
वह सुरुआत थी
नारी सशक्तिकरण की
एक नए भारत जागरण की
पर यह क्या नया दौर है
हर सीरियल में
दिखाते है
नारी कैसे पिटती है
कैसे एक पढ़ी लिखी लड़की
अत्याचार सहती है
लड़की कहती है
पिताः के घर से डोली
और
पति के घर से अर्थी उठती है
आखिर ईक्कीसवी सदी की
लड़की को हम क्या
सिखाना चाहते है
की पति के आवारा दोस्तों को
शराब सर्व करना
पति धर्म है
सामाजिक बुराई दिखाने की आड में
किस मानसिकता को बढ़ावा देते है
दिखाते है की शिक्षा का
रूढ़ीवाद पर कोई असर नहीं होता
लानत है इन चंनेल्स पर
लानत है इस
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर
उड़ान से भाग्याविधता
की यह यात्रा
सचमुच बहुत दुर्भायपूर्ण है
पता नहीं
TRP की दौर
और क्या -क्या दिकलाएगी
Beautifully penned:)
जवाब देंहटाएं